Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बाघाजतिन स्टेशन पर भीषण आग, सियालदह दक्षिण शाखा में अस्थायी रूप से बाधित रहा रेल परिचालन

बाघाजतिन स्टेशन पर भीषण आग, सियालदह दक्षिण शाखा में अस्थायी रूप से बाधित रहा रेल परिचालन

12 Jan 2026

बाघाजतिन स्टेशन पर भीषण आग, सियालदह दक्षिण शाखा में अस्थायी रूप से बाधित रहा रेल परिचालन

सप्ताह के पहले कार्यदिवस की शुरुआत में ही बाघाजतिन रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लगने से रेल सेवाएं प्रभावित हो गईं। सोमवार सुबह करीब छह बजे बाघाजतिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर–दो पर स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 

आग से उठते घने धुएं के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सियालदह दक्षिण शाखा की डाउन लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। लगभग आधे घंटे तक रेल सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं, जिसका असर अप लाइन पर भी पड़ा। कई लोकल ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर ही रोक दी गईं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में कार्यालय जाने वाले यात्रियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थिति सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे रेल परिचालन बहाल कर दिया

गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बाघाजतिन स्टेशन पर भीषण आग
बाघाजतिन स्टेशन पर भीषण आग, सियालदह दक्षिण शाखा में अस्थायी रूप से बाधित रहा रेल परिचालन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News